Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली इमारत हादसा : दीपके ने छात्र सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल किया

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही पांच मंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत के बाद रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

दीपके ने ‘एक्स’ पर कहा कि मोदी ने एक दिन पहले दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा किया था और राजनीतिक भाषण दिया था तथा ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया था, लेकिन देश के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे की स्थिति के बारे में बहुत कम बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘आज डीयू के दक्षिणी परिसर के नजदीक छात्रावास की एक इमारत ढह गई और आशंका है कि कई छात्र मलबे के नीचे फंसे हैं।’’

दीपके ने सवाल किया कि खराब बुनियादी ढांचे की कीमत आखिर छात्रों को कब तक चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘देखभाल और सहायता के अभाव में आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी छात्रों की मौत हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी में पढ़ने वाले छात्र भी सुरक्षित नहीं हैं।’’

उन्होंने छात्रों के लिए सुरक्षित कक्षाओं, सुरक्षित छात्रावासों और बुनियादी सुविधाओं की मांग की।

दीपके ने सवाल किया, ‘‘क्या यह मांग वाकई इतनी ज्यादा है?’’

उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और बताएंगे कि यह इमारत कैसे ढही?

भाषा शफीक नरेश

नरेश