Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में उग्रवादियों के हमले में छह नागरिकों की मौत

कराची, छह सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने छह नागरिकों की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मस्तुंग के थाना प्रभारी अब्दुर रऊफ ने बताया कि रविवार को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में छह नागरिकों के शव मिले हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच के बाद उनकी पहचान आम नागरिकों के तौर पर की गई है।

रऊफ ने कहा कि अब तक किसी भी विद्रोही गुट ने इन हत्याओं की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने बताया कि अलगाववादी गुट अक्सर इस इलाके में आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर गुरिल्ला-शैली में आतंकी हमले करते रहते हैं।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश