Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उप्र: लखनऊ में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर थाने में रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंदिरानगर निवासी अनिल अवस्थी (52) ने छह वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल अवस्थी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल अवस्थी को थाना क्षेत्र के बस्तौली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से बहराइच जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र