नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
दि54 दिल्ली इमारत पांचवीलीड ढही
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से तीन छात्रों की मौत, पांच की हालत नाजुक
नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार अपराह्न ढह गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि50 कांग्रेस दिल्ली इमारत हादसा
हर छात्र का जीवन अनमोल है, सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए : राहुल गांधी
नयी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में छात्रों के एक पीजी की इमारत ढहने की घटना को लेकर कांग्रेस ने रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हर छात्र का जीवन अनमोल है और हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
दि56 भाजपा दिल्ली इमारत हादसा
इमारत हादसा : भाजपा अध्यक्ष नवीन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की
नयी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को इमारत ढहने के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात कर हालात की जानकारी ली।
प्रादे50 मप्र तीसरी लीड जहरीली शराब
सागर जहरीली शराब कांड: 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश; उप्र से तस्करी का संदेह
सागर (मध्यप्रदेश), सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है। मामले की शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की तस्करी की बात सामने आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे172 गोवा शाह नक्सल मादक पदार्थ
मोदी सरकार ने जिस तरह नक्सलवाद खत्म किया, वैसे ही मादक पदार्थ की समस्या का खात्मा करेगी: शाह
पणजी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश से नशे की समस्या को भी उसी तरह खत्म करेगी जैसे नक्सलवाद की समस्या का खात्मा किया है।
दि60 अंतरिक्ष इसरो दूसरीलीड निजीकरण
इसरो कर्मचारी संगठनों ने निजीकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा
नयी दिल्ली, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नौ कर्मचारी संगठनों ने अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी. नारायणन को पत्र लिखकर विनिर्माण और परिचालन कार्यों को निजी कंपनियों को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रादे137 कर्नाटक सिद्धरमैया आरक्षण
सिद्धरमैया ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की मांग की
बेंगलुरु, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को दलितों, पिछड़े समुदायों तथा अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आबादी के आधार पर समान अवसर दिए बिना समतामूलक समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता।
दि53 आईआईटी पेटेंट
आईआईटी मद्रास ने पॉलिमर तकनीक का कराया पेटेंट, बिना रसायन के जीवाणु को करेगी नष्ट
नयी दिल्ली, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने एक ऐसी रसायन-मुक्त जीवाणुरोधी सतह का पेटेंट कराया है, जो एंटीबायोटिक, कीटाणुनाशक, विकिरण या किसी अन्य रोगाणुरोधी रसायन के इस्तेमाल के बिना हानिकारक जीवाणु को खत्म कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे97 उप्र मकान लीड मौत
उप्र: बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत
कानपुर/बदायूं/बलिया, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे147 बिहार गंगा दूसरी लीड जलस्तर
बिहार : पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट, 19 लाख लोग प्रभावित
पटना, बिहार के 11 जिलों में 19 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर बाढ़ के महत्वपूर्ण निशान से ऊपर जाने के बाद अधिकारियों ने निचले इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि24 रूस यूक्रेन लीड युद्ध
मॉस्को में पुतिन से मुलाकात के बाद वार्ता के लिए कीव पहुंचे विटकॉफ, कुशनर
कीव, यूक्रेन पर रूस के बड़े हमले के बाद शांति वार्ता फिर से शुरू करने के प्रयासों के तहत अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रविवार को कीव पहुंचे। यह यूक्रेन की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।
अर्थ11 ओएनजीसी चेयरमैन
ओएनजीसी के चेयरमैन पद की दौड़ में सात उम्मीदवार, इस सप्ताह होगा दूसरे दौर का साक्षात्कार
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। कंपनी के नए प्रमुख के पद के लिए सात उम्मीदवारों का नाम छांटा गया है। इस सप्ताह खोज-सह-चयन समिति के समक्ष इन उम्मीदवारों का दूसरे दौर का साक्षात्कार हो सकता है।
खेल14 खेल बैडमिंटन दूसरी लीड भारत
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता चीन मास्टर्स खिताब
शेनजेन, भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को यहां शानदार वापसी करते हुए तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 का खिताब अपने नाम कर लिया।
भाषा शफीक नरेश
नरेश