Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उप्र: सीतापुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

सीतापुर, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सकरन थाना क्षेत्र के बेलवा बसहिया गांव में हुई। सकरन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना छह सितंबर की है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के घर के पास एक पेड़ था, जिसकी टहनी टूटकर पास से गुजर रही बिजली की एक तार से छू गई थी और पीयूष (17) जब टहनी हटाने गया तो वह करंट की चपेट में आ गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बेटे को करंट लगते देख उसके पिता गीतेश उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी बिजली के तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और उन्हें सकरन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र