Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

तेलंगाना में पोर्क करी को लेकर हुई बहस के बाद पति ने पत्नी की हत्या की

हैदराबाद, छह सितंबर (भाषा) तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सूअर का मांस (पोर्क) बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद 72 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 66 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात शबदुलापुर गांव स्थित दंपति के घर में उस समय हुई, जब महिला सो रही थी। आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से महिला पर हमला किया, जिससे उसके माथे, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। शनिवार को महिला ने पोर्क करी बनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई।

अधिकारी ने बताया कि इससे नाराज होकर व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दंपति की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कनगल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया और रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा

राखी नरेश

नरेश