Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

चीन के पूर्वी हिस्से में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत, 10 लापता

बीजिंग, छह सितंबर (एपी) पूर्वी चीन में उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘सौडेल’ के कारण कई दिनों से मूसलाधार बारिश के बीच भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि शनिवार तड़के जियांग्शी प्रांत में सुइचुआन काउंटी के एक गांव में भूस्खलन हुआ।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने खबर दी कि रविवार को बचावकर्मियों को दो शव मिले।

देश में 5300 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये हैं।

शनिवार को चक्रवात से जुड़ी तीसरी मौत की सूचना मिली थी।

सीसीटीवी ने अलग से बताया कि इसके अलावा चक्रवात की वजह से हुई भारी बारिश के कारण दक्षिण-मध्य चीन के हुनान प्रांत में दो लोगों की मौत हो गई। इस खबर में मौत की वजह साफ़ नहीं बताई गई है, लेकिन यह कहा गया कि बारिश के कारण भूस्खलन और दूसरी आपदाएं हुईं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर है कि सौडेल 28 अगस्त को झेजियांग प्रांत में दो बार और तीन सितंबर को फुजियान प्रांत में एक उष्णकटिबंधीय तूफान के तौर पर तीसरी बार आया। ये दोनों प्रांत जियांग्शी के पड़ोसी हैं।

एपी राजकुमार सुरेश

सुरेश