Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता, छह सितंबर (भाषा) मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि सक्रिय मानसून और उत्तर प्रदेश से पूर्व की ओर बढ़ रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में नौ सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण बंगाल के अधिकतर इलाकों (जिसमें कोलकाता भी शामिल है) में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के पूर्वी-उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके प्रभाव से पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, हुगली, नदिया तथा उत्तर 24 परगना जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि नौ सितंबर तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल