Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मानसी इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 में उपविजेता रहीं

जकार्ता, छह सितंबर (भाषा) युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी सिंह को रविवार को यहां महिला एकल फाइनल में चीन की शू वेन जिंग से हारने के बाद इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश की 21 वर्षीय मानसी को विश्व की 81वें नंबर की चीन की खिलाड़ी के खिलाफ 16-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 76वें स्थान पर काबिज इस भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में कनाडा की रेशेल चान को हराया था जबकि शू ने तीसरी वरीय प्राप्त भारत की अनमोल खरब को मात दी थी।

इस साल फरवरी में युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में भी उपविजेता रहीं मानसी ने चान पर जीत दर्ज करने से पहले हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी, हमवतन और दूसरी वरीयता प्राप्त रक्षिता रामराज तथा हांगकांग की सलोनी समीरभाई मेहता को हराया था।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता