Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

बिहार के पूर्णिया जिले में पुल ढहा

पटना, छह सितंबर (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले में एक छोटे पुल का कुछ हिस्सा उस वक्त ढह गया, जब रेत से लदा एक ट्रक उस पर से गुजर रहा था।

यह घटना सुबह करीब 11 बजे आसियानी गांव में हुई, जो जिले के अमौर प्रखंड के अंतर्गत आता है।

अधिकारियों ने बताया कि बकरा नदी पर बना सोनपुर पुल उस वक्त ढह गया, जब रेत से लदा ट्रक उस पर से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंचा, लेकिन ट्रक को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका।

बैसी के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा, ‘‘अंचल अधिकारी और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम की देखरेख में नाव से आने-जाने की व्यवस्था की जा रही है, क्योंकि यह पुल ग्रामीणों की आवाजाही के लिए एक नियमित रास्ता था।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप