Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़ रुपये से अधिक

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

इस फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं। कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवा की है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

जीवन, मृत्यु और मानवीय पीड़ा के सवालों के जवाब तलाशते हुए वह युवक उत्तर भारत की यात्रा करता है और आखिरकार सम्मानित संत नीम करोली बाबा बन जाता है। उनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 124.70 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है।

'हनुमान अंश' सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश