Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

गुरुग्राम: कार्यालय में सहकर्मी ने कैंची से महिला की हत्या की

गुरुग्राम, छह सितंबर (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 37 में रविवार को कार्यस्थल पर 25 वर्षीय एक महिला की उसके सहकर्मी ने कथित तौर पर कैंची से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल शिवानी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी असलम (30) को हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के जलालपुर गांव की रहने वाली शिवानी सेक्टर 37 इलाके में 'पेइंग गेस्ट आवास' में रहती थी। वह और असलम इसी सेक्टर के औद्योगिक क्षेत्र में कार सीट कवर बनाने वाली कंपनी एनडीआर में काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को काम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान शिवानी ने असलम को थप्पड़ मार दिया।

पुलिस ने बताया कि गुस्से में असलम ने कैंची से शिवानी की गर्दन पर वार कर दिया जिसके बाद वह लहुलहूान होकर जमीन पर गिर गई।

पुलिस ने बताया कि शिवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश