Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दक्षिण-उत्तर बंगाल में पटरियों की मरम्मत के बाद ट्रेन सेवा बहाल

कोलकाता, छह सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में न्यू फरक्का और तिलडंगा के बीच पटरियों के नजदीक की मिट्टी बह जाने से प्रभावित पटरियों की मरम्मत के बाद रविवार को राज्य के दक्षिण-उत्तर मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली कई एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, जो इस मार्ग के अवरुद्ध होने से स्थगित की गई थीं या उनका मार्ग बदला गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘सभी रेलगाड़ियां तय समय के अनुसार चल रही हैं और किसी भी ट्रेन का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया है।’’

न्यू फरक्का और तिलडंगा स्टेशन के बीच तीन सितंबर की रात लगातार बारिश की वजह से मिट्टी बह गई थी।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश