Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

राज ठाकरे ने धार्मिक संघर्ष भड़काने के ‘प्रयासों’ के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की

ठाणे, छह सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए समाज में गुस्सा पैदा किया जा रहा है और लोगों को जाति एवं धार्मिक विवादों में उलझाए रखने के प्रयास हो रहे हैं।

ठाणे में मनसे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने लोगों से सतर्क रहने और धार्मिक संघर्ष भड़काने के ‘‘प्रयासों’’ में न फंसने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों का मकसद लोगों का ध्यान गंभीर सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से भटकाना है।

ठाकरे ने दावा किया, ‘‘माहौल खराब किया जा रहा है और सोशल मीडिया के जरिए स्थिति को भड़का कर समाज में गुस्सा पैदा किया जा रहा है। मुझे सबसे ज्यादा डर है कि आगामी गणेश उत्सव के दौरान दंगे भड़काए जाएंगे।’’

उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

ठाकरे ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत है, तो लोगों से विदेश यात्रा करने और सोना खरीदने से बचने के लिए क्यों कहा जा रहा है।

मनसे प्रमुख ने एक सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि 2021 से 2026 के बीच 503 कंपनियों ने भारत में अपना परिचालन बंद कर दिया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप