Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली में इमारत ढहने के बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शीर्ष अधिकारियों से बात की

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘साउथ कैंपस’ के पास पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य की हालत गंभीर है।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से वह बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के महानिदेशक से बात की तथा जमीनी हालात का जायजा लिया।’’

शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को हर जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा रही है। सभी घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘साउथ कैंपस’ के पास सत्य निकेतन की एक तंग गली में ‘पीजी’ के तौर पर उपयोग में लाई जा रही एक पुरानी इमारत ढह गई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इमारत के मलबे में अब भी करीब 40-50 लोग फंसे हुए हैं। इस पांच मंजिला इमारत में बेसमेंट भी था।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप