Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

ओडिशा के जगतसिंहपुर में पैसों के विवाद में व्यक्ति ने पत्नी की ‘हत्या’ की

भुवनेश्वर, छह सितंबर (भाषा) ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पैसों के विवाद को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना शनिवार रात को बलरामपुर गांव में हुई। मृत महिला की पहचान पुष्पालता स्वैन के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, महिला राज्य सरकार की एक योजना के तहत मिले पैसे अपने बैंक खाते से निकालना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिससे उनके बीच बहस हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘गुस्साए पति ने धारदार वस्तु से महिला की गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और उसे ऐसा कदम उठाने से रोक दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप