Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि33 दिल्ली इमारत तीसरीलीड ढही

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही; एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत नाजुक, कई अब भी फंसे

नयी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार अपराह्न छात्रों के ‘पीजी’ के तौर पर इस्तेमाल की जा रही पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे50 मप्र तीसरी लीड जहरीली शराब

सागर जहरीली शराब कांड: 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश; उप्र से तस्करी का संदेह

सागर (मध्यप्रदेश), सागर जिले की बंडा तहसील में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है। मामले की शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की तस्करी की बात सामने आई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे109 गोवा शाह लीड मादक पदार्थ

मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का प्रारूप तैयार किया: अमित शाह

पणजी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि नशा-मुक्त युवा शक्ति 2047 में ‘विकसित भारत’ का नेतृत्व करे तथा इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने के लिए एक प्रारूप तैयार किया है।

दि12 राहुल बिहार छात्र

प्रधानमंत्री जी क्या छात्रों के टूटे हुए सपने फिर से पूरे हो सकते हैं : राहुल गांधी

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों की टूटी हुई हड्डियां तो ठीक हो जाएंगी, लेकिन क्या प्रधानमंत्री उनके टूटे हुए सपने लौटा सकते हैं?

दि30 अंतरिक्ष इसरो लीड निजीकरण

इसरो कर्मचारी संगठनों ने निजीकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा

नयी दिल्ली, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नौ कर्मचारी संगठनों ने अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी. नारायणन को पत्र लिखकर विनिर्माण और परिचालन कार्यों को निजी कंपनियों को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रादे97 उप्र मकान लीड मौत

उप्र: बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत

कानपुर/बदायूं/बलिया, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे105 बिहार गंगा लीड जलस्तर

बिहार : पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट, 19 लाख लोग प्रभावित

पटना, बिहार के 11 जिलों में 19 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर बाढ़ के महत्वपूर्ण निशान से ऊपर जाने के बाद अधिकारियों ने निचले इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि32 आईआईटी मंडी जाति जांच

आईआईटी मंडी ने ‘शूद्रों को उच्च वर्ग की सेवा करनी चाहिए’ पोस्टर मामले में जांच शुरू की

नयी दिल्ली, आईआईटी मंडी ने अपने परिसर में भगवद्गीता पर आधारित एक विवादित पोस्टर लगाने को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस पोस्टर में कहा गया था कि ‘‘शूद्रों को उच्च वर्ग की सेवा’’ करनी चाहिए।

वि24 रूस यूक्रेन लीड युद्ध

मॉस्को में पुतिन से मुलाकात के बाद वार्ता के लिए कीव पहुंचे विटकॉफ, कुशनर

कीव, यूक्रेन पर रूस के बड़े हमले के बाद शांति वार्ता फिर से शुरू करने के प्रयासों के तहत अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रविवार को कीव पहुंचे। यह यूक्रेन की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।

अर्थ11 ओएनजीसी चेयरमैन

ओएनजीसी के चेयरमैन पद की दौड़ में सात उम्मीदवार, इस सप्ताह होगा दूसरे दौर का साक्षात्कार

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। कंपनी के नए प्रमुख के पद के लिए सात उम्मीदवारों का नाम छांटा गया है। इस सप्ताह खोज-सह-चयन समिति के समक्ष इन उम्मीदवारों का दूसरे दौर का साक्षात्कार हो सकता है।

खेल12 खेल बैडमिंटन लीड भारत

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता चीन मास्टर्स खिताब

शेनजेन, भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को यहां शानदार वापसी करते हुए तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 का खिताब अपने नाम कर लिया।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि23 ज्वालामुखी चेतावनी

कैसे पानी के नीचे होने वाली ‘गड़गड़ाहट’ ज्वालामुखी सुनामी की पहले से दे सकती है चेतावनी

वाशिंगटन, जनवरी 2022 में टोंगा साम्राज्य के हुंगा ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट पूरी दुनिया के लिए अप्रत्याशित घटना थी।

भाषा शफीक सुरभि

सुरभि