Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

शुभंकर ओमेगा यूरोपीय मास्टर्स में संयुक्त 50वें स्थान पर खिसके

क्रांस मोंटाना (स्विट्जरलैंड), छह सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां तीसरे दौर में चार ओवर 74 के लचर प्रदर्शन के साथ ओमेगा यूरोपीय मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर खिसक गए।

शुरुआती दो दौर में 68 और 68 के प्रभावी प्रदर्शन के साथ शुभंकर दो दौर के बाद संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थे।

तीसरे दौर में शुभंकर ने दो बर्डी की लेकिन दो बोगी और दो डबल बोगी भी कर गए जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा।

इंग्लैंड के पॉल केसी ने सात अंडर 63 के स्कोर से कुल 16 अंडर के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता