Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में छत का प्लास्टर गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रविवार को एक कमरे की छत का प्लास्टर गिरने पर मलबे में दबने के कारण 15-वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। घटना के वक्त वह अपने जुड़वा भाई के साथ सो रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे वेलकम में कब्रिस्तान पुलिया के पास हुई।

पुलिस को सुबह करीब सात बजे इस घटना की सूचना मिली। परिवार के सदस्य उक्त किशोर को आनंद विहार स्थित कैलाश दीपक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में उसके जुड़वां भाई को भी चोटें आईं और वेलकम इलाके के एक स्थानीय नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों भाई कमरे में सो रहे थे, तभी सीमेंट का प्लास्टर गिर गया और वे मलबे के नीचे दब गए।

पुलिस ने घटनास्थल से पांच कारतूस भी बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि घटना की वजह और कारतूस मिलने के मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश