Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

बोकारो के बाजार में आग से आठ दुकानें जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

बोकारो, छह सितंबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को एक बाजार में लगी आग में आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे सेक्टर-छह बाजार में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

बोकारो सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'आग लगने से करीब आठ दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, क्योंकि जांच में सामने आया है कि कुछ दुकानों में बिजली कनेक्शन के साथ अवैध रूप से छेड़छाड़ की गई थी।'

उन्होंने बताया कि ये दुकानें अतिक्रमण की गई जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रही थीं।

एसडीपीओ ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष