Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर रूस से बातचीत कर यूक्रेन पहुंचे

कीव, छह सितंबर (एपी) रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने की नयी कोशिश के तहत अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अपनी पहली आधिकारिक यूक्रेन यात्रा के तहत रविवार को कीव पहुंचे।

अमेरिकी दूतों के यूक्रेन पहुंचने से शांति स्थापित करने की अटलांटिक पार देश की कोशिशों का नया दौर शुरू हुआ है। यह घटनाक्रम कुशनर और विटकॉफ के मॉस्को जाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन घंटे से अधिक चली बातचीत के एक दिन बाद हुआ है।

यूक्रेन अब तक पूर्वी दोनेत्स्क और लुहान्स्क इलाकों से हटने की रूस की मांग मानने से इनकार करता रहा है। दोनों इलाके यूक्रेन के हिस्से हैं और फिलहाल उसी के नियंत्रण में हैं।

अमेरिका द्वारा यूरोप के इन दोनों देशों की लड़ाई को समाप्त कराने की कोशिश उसके ईरान के साथ युद्ध शुरू होने की वजह से ठंडी पड़ गई थी।

एपी धीरज सुरेश

सुरेश