Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उप्र: डबल डेकर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को मेदांता अस्पताल के पास शहीद पथ पर गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस में आग लग गई हालांकि वाहन में सवार सभी 30 यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित मेदांता अस्पताल के पास शहीद पथ पर डबल डेकर बस में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने बस चालक के हवाले से बताया कि चलते समय बस के एक टायर में आग लग गई थी, जिसके बाद आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुमार ने बताया कि बस में सवार सभी 30 यात्री सुरक्षित हैं हालांकि, आग में कुछ यात्रियों का सामान जलने की सूचना है।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र