Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

बिहार के मुख्यमंत्री ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चुनी गई राज्य की खिलाड़ियों को बधाई दी

पटना, छह सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्य की उन दो महिला खिलाड़ियों को बधाई दी, जिनका चयन 16 से 20 सितंबर तक दक्षिण कोरिया में होने वाली विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोपालगंज की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों भवानी सिंह और रिया सिंह का चयन 2026 विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। यह बिहार और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।’’

चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने मदद के लिए अपील की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दोनों खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी देश और बिहार का नाम रोशन करेंगी।’’

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप