Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव

कन्नूर (केरल), छह सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने महिलाओं के बारे में इस्लामी विद्वान कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार की टिप्पणी पर असहमति जताने के बाद सुन्नी मुस्लिम संगठनों की ओर से आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का रविवार को बचाव किया और कहा कि पार्टी उनके रुख के साथ मजबूती से खड़ी है।

कंथापुरम ने कहा था कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से 'बड़ी तबाही' होगी। इसपर कई प्रमुख लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई, जिनमें सतीशन भी शामिल हैं। उन्होंने इस विचार को 19वीं सदी की सोच बताया था।

कई इस्लामी संगठनों ने कंथापुरम का समर्थन किया और सतीशन के रुख की आलोचना की।

समस्त केरल जमीयत-उल उलेमा के ईके सुन्नी गुट के मुखपत्र ‘सुप्रभातम’ ने सतीशन की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।

केरलम में इस्लाम में महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज होने के बीच कांग्रेस की केरलम इकाई के अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री सनी जोसेफ ने कहा कि महिलाओं की सार्वजनिक भागीदारी को लेकर मुसलियार की टिप्पणी से सतीशन की असहमति जरूरी है।

कन्नूर में पत्रकारों से बातचीत में जोसेफ ने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जो विचारों की स्वतंत्रता का सम्मान करती है और हर व्यक्ति के अपने तरीके से काम करने के अधिकार को मान्यता देती है।

उन्होंने कहा, 'कुछ विचारों से असहमति हो सकती है और मुख्यमंत्री ने जिस तरह अपनी असहमति जताई, वह महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इस रुख पर मजबूती से कायम है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप