Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उप्र: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार शाम पेड़ उखड़ने से बने गड्ढे में फिसलकर गिरे छह वर्षीय बच्चे की डूबने से की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बाबू बनारसी दास थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब चार बजे यह घटना हुई और मृतक की पहचान डीह गांव निवासी हर्षित चौरसिया के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हर्षित अपने एक दोस्त के साथ घर से कुछ दूर घूम रहा था और इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गया।

बयान के अनुसार, हर्षित का दोस्त घटना की जानकारी देने के लिए उसके परिजनों के पास गया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर मशीन से एक पेड़ उखाड़ा गया था, जिससे वहां एक गहरा गड्ढा बन गया था और उसमें पानी भर गया था।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र