Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

डीपी आभूषण का 2039-30 तक 51 स्टोर, 15,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

मुंबई, छह सितंबर (भाषा) आभूषण खुदरा विक्रेता कंपनी डीपी आभूषण ने वित्त वर्ष 2029-30 तक 15,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी इस अवधि में खासकर दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर 51 करने की योजना बना रही है।

डीपी आभूषण के प्रवर्तक विकास कटारिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी के फिलहाल मध्य प्रदेश और राजस्थान में 12 स्टोर हैं। अब गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2029-30 तक 51 स्टोर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जो मुख्य रूप से मध्य, उत्तर और पश्चिम भारत में होंगे। विस्तार के लिए हम फ्रेंचाइजी और कंपनी के स्वामित्व वाले दोनों मॉडल अपना रहे हैं।’’

कटारिया ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 4,065.13 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया और विस्तार के साथ वित्त वर्ष 2029-30 तक 15,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है। कंपनी सात-आठ राज्यों में अपनी मौजूदगी बनाने की योजना बना रही है।

कंपनी छत्तीसगढ़ में रायपुर में स्टोर के साथ प्रवेश कर रही है। साथ ही महाराष्ट्र में नागपुर और नासिक तथा गुजरात में दाहोद और वडोदरा में स्टोर खोलने की संभावनाएं तलाश रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय