Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मथुरा में विवाद के बाद चलती ट्रेन से धक्का देने पर एक युवक की मौत

मथुरा (उप्र), छह सितंबर (भाषा) मथुरा में राया रेलवे स्टेशन के निकट विवाद के बाद चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दिए जाने के कारण 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रविवार को यह जानकारी दी।

जीआरपी के एक बयान के अनुसार, घटना शनिवार की है। हाथरस जिले का निवासी जतिन अपने परिवार के साथ कासगंज-मथुरा यात्री ट्रेन में सफर कर रहा था। वह हाथरस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था।

बयान के अनुसार, ट्रेन जब राया स्टेशन से गुजर रही थी तभी जतिन की पायदान पर बैठने को लेकर गजेंद्र से कथित तौर पर बहस हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहस के दौरान गजेंद्र ने कथित तौर पर जतिन को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।

बयान के मुताबिक, हादसे में जतिन को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, जीआरपी ने गजेंद्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी