Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

एटा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

एटा (उप्र), छह सितंबर (भाषा) एटा के बागवाला क्षेत्र में 26 वर्षीय एक व्यक्ति सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान नगला गुलाबी गांव निवासी रामवीर के बेटे शशिकांत के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शशिकांत शनिवार रात अपने घर पर सो रहा था और वह देर रात शौच के लिए घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।

सूत्रों ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस की टीम को तड़के करीब चार बजे गांव से लगभग 150 मीटर दूर एक सड़क पर शशिकांत का शव मिला।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम गोला

गोला