Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

तकनीकी खराबी के बाद लंदन जाने वाले विमान को बेंगलुरु में आपात स्थिति में उतारा गया

बेंगलुरु, छह सितंबर (भाषा) लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक के विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में 270 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के संचालक बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि विमान ने सुबह करीब 8:20 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन कथित तौर पर उड़ान भरने के तुरंत बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से तुमकुरु के नजदीक विमान ने आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाया और फिर एहतियानत उसे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। उन्होंने बताया कि ‘‘विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।’’

तकनीकी खराबी की वजह से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

बहरहाल, विमानन कंपनी की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

भाषा धीरज गोला

गोला

गोला