Breaking News

लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA135 में आई तकनीकी खराबी     |   EC ने पार्टी पर नियंत्रण को लेकर ऋतब्रता और ममता के नेतृत्व वाले TMC गुटों को आज बुलाया     |   इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप     |   कांगो में 7,000 के पार पहुंचा इबोला से मरने वालों का आंकड़ा     |   BRICS मेहमानों के लिए जयपुर में तैयार हुआ खास सिल्वरवेयर     |  

संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

संभल (उप्र), छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल के बहजोई क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बम्नेटा गांव के पास एक ऑटो में कुछ लोग जा रहे थे तभी अचानक सामने एक गाड़ी आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटो चालक सौदान सिंह (40), रुवैद (30), ध्रुव (छह), सरवाध्या (चार माह) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग जख्मी हो गये, जिन्हें उपचार के लिये चंदौसी, संभल और मुरादाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। भाषा सं. सलीम नेत्रपाल शोभना

शोभना