Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पश्चिमी ईरान में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 11 लोगों की मौत, सात घायल

तेहरान, छह सितंबर (एपी) पश्चिमी ईरान में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने शनिवार देर रात बताया कि कुर्द शहर सनंदाज के पास एक यातायात पुलिस थाने के नजदीक टैंकर ने कई कारों को टक्कर मार दी और इसके बाद उसमें आग लग गई। रिपोर्ट में हादसे की वजह टैंकर की ब्रेक प्रणाली में खराबी बताई गई है।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सनंदाज में 2018 में ईंधन टैंकर और अंतरशहरी यात्री बस के बीच हुई इसी तरह की सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हुए थे।

ईरान में हर साल सड़क और यातायात दुर्घटनाओं में 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन हादसों में बड़ी संख्या में मौतों की वजह असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं हैं।

एपी गोला सिम्मी

सिम्मी