Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर असम आएंगे

(फाइल फोटो के साथ)

गुवाहाटी, छह सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह एक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को वह श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह ‘श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति सोमवार सुबह सबसे पहले कामाख्या मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह गुवाहाटी विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

अधिकारियों ने इन परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। कार्यक्रम के बाद राधाकृष्णन गुवाहाटी से मेघालय रवाना होंगे।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी