Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मानवाधिकार आयोग ने केरलम के काईपमंगलम हादसे की विस्तृत जांच के निर्देश दिए

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर (भाषा) केरलम राज्य मानवाधिकार आयोग ने रविवार को त्रिशूर जिले में हुई उस सड़क दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच का निर्देश दिया जिसमें तमिलनाडु के आठ लोगों की मौत हो गई है।

आयोग की सदस्य वी. गीता ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पलक्कड़ परियोजना निदेशक और त्रिशूर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

आयोग ने कहा कि इस आरोप की विशेष रूप से जांच की जानी चाहिए कि मालवाहक लॉरी की अनधिकृत पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उचित संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।

दुर्घटना शुक्रवार देर रात काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में राजमार्ग पर उस समय हुई, जब डिंडीगुल जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।

भाषा सिम्मी गोला

गोला