Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मुजफ्फरनगर में जमीन को लेकर हुआ दो गुटों में विवाद : 18 लोग गिरफ्तार, सात वाहन जब्त

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका में 18 लोगों को गिरफ्तार करके सात वाहनों को जब्त कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुकंदपुर गांव में यह कार्रवाई शनिवार को की गई, जब दोनों गुटों के सदस्यों ने विवादित जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस घटना के सिलसिले में योगेंद्र सिंह समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात गाड़ियां भी जब्त की हैं। भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी