Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

(तस्वीरों के साथ पुन: जारी)

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार तड़के एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना एक स्थानीय विधायक के कार्यालय के सामने स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास की एक आवासीय सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह करीब पांच बजे दो लोगों को एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करते देखा।

गार्ड ने बीच-बचाव कर हमलावरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ भी मारपीट की और उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद गार्ड ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया, बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

शोभना