Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म के एक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है और उसके दो आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार समीर ने लड़की को बुलाया था और जब वह उससे मिलने पहुंची तो समीर ने अपने दो साथियों की मदद से कथित तौर पर उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समीर समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अन्य दो आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।

भाषा सं सलीम खारी

खारी