Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

केरलम के त्रिशूर में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

त्रिशूर (केरलम), छह सितंबर (भाषा) केरलम के त्रिशूर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान एडक्कझियूर निवासी मुनीर (35), शिफना (24) और उनके तीन वर्षीय बेटे एमिल ऐबक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार आधी रात के आसपास हुआ जब अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे मुनीर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

उसने बताया कि हादसे के वक्त कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था।

पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उसने बताया कि चालक फरार है।

इस हादसे में कार और मोटरसाइकिल दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह हादसा जिले के काईपमंगलम में कार और लॉरी की टक्कर में तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत की घटना के कुछ घंटों बाद हुआ। काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में शुक्रवार देर रात राजमार्ग पर युवकों की गाड़ी सड़क पर खड़ी एक लॉरी से टकरा गई थी।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी