Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

गुजरात: सह-जीवन साथी की हत्या के आरोपी व्यक्ति की पुलिस ने सरेआम पिटाई की

भावनगर, पांच सितंबर (भाषा) गुजरात के भावनगर में एक बस अड्डे पर सहजीवन साथी की पिटाई करने के आरोपी व्यक्ति की पुलिस ने शनिवार को उसी स्थान पर पिटाई कर दी, जहां उसे अपराध के दृश्य को दोबारा तैयार करने के लिये ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिटाई के बाद उसके सहजीवन साथी की मौत हो गई थी।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि हत्या बेरहमी से की गई थी और इस घटना से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा था, इसलिए उन्हें 'एक कदम आगे बढ़कर' कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फैजल लखानी के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिसमें उसे रस्सियों से बांधकर घसीटा जा रहा था और डंडे से पीटा जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को हुई 'बदनामी' को दूर करने के लिए आरोपी की पिटाई करना जरूरी था।

भाषा तान्या रंजन

रंजन