Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

आठ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को आठ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को मुंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन