Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

कौशांबी में यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन की डूबने से मौत

कौशांबी (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महेवा घाट गांव निवासी दो सगे भाई करण निषाद (11) और सनी निषाद (10) अपने पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र निषाद (13) के साथ घर से कुछ दूर यमुना नदी में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी में डूब चुके थे।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनंद रंजन

रंजन