Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

केवल योजनाएं तैयार करने से विकास हासिल नहीं किया जा सकता: कंगना रनौत

मंडी, पांच सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि केवल योजनाएं तैयार करने या सुझाव देने से विकास हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें लागू करना भी जरूरी है।

मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडी लोकसभा की सांसद ने धनराशि का उपयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत विकास कार्यों को पूरा करने में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई।

कंगना ने यह भी कहा कि अधिकारियों की धीमी प्रगति और लापरवाह रवैये के कारण उन्हें राष्ट्रीय मीडिया में आलोचना और उपहास का सामना करना पड़ता है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन