Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे

पणजी, पांच सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे। इस दौरान वह यहां पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शाह का स्वागत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने राज्य मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामोदर नाइक के साथ किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री रविवार सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ गोवा से जुड़े विषयों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे मादक पदार्थों से संबंधित मुद्दों पर संवाददाता सम्मेलन होगा।

भाषा तान्या रंजन

रंजन