Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

बंगाल: पार्टी कार्यालय में झड़प को लेकर पुलिस ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को भेजा समन

कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को पार्टी नेता के कार्यालय में हुई झड़प के मामले में समन जारी किया।

यह मामला तृणमूल के चिह्न वाले एक होर्डिंग हटाने को लेकर हुई कथित झड़प से जुड़ा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शेक्सपियर सरणी थाने के जांच अधिकारियों ने रॉय को सोमवार दोपहर पेश होने को कहा है।

अधिकारी के अनुसार, शनिवार शाम रॉय के न्यू अलीपुर स्थित आवास पर यह नोटिस दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया, “सुमित रॉय को सोमवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जांच के हिस्से के रूप में उनका बयान जरूरी है।”

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 27 अगस्त को हुई घटना के संबंध में अभिषेक बनर्जी, तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन और सुमित रॉय से पूछताछ की गई थी।

पुलिस के अनुसार, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी को दो प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है जबकि ओ ब्रायन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर समेत अन्य लोगों के नाम भी मामलों में शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपों में सरकारी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकना, गैरकानूनी सभा, मारपीट और महिला कर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसे आरोप शामिल हैं।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन