Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा को शनिवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति ने डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इसमें यह कहा गया है कि यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।

शर्मा (62) इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था। वह राज्यसभा के उपसभापति भी हैं।

भाषा तान्या रंजन

रंजन