Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

रांची में निर्माण स्थल पर बीम गिरने से मजदूर की मौत

रांची, पांच सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के 36 वर्षीय एक मजदूर की शनिवार को यहां निर्माणाधीन इमारत की एक बीम सिर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब वह मजदूर तीन अन्य मजदूरों के साथ मरम्मत का काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा निवासी रमेश महतो के रूप में हुई है।

लालपुर थाने के एक अधिकारी ने कहा, “निर्माण स्थल पर एक बीम गिरकर उनके सिर पर जा गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई।”

शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन