Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

छत्तीसगढ़: इलेक्ट्रिकल खराबी के लगभग 24 घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा की तीन इकाइयां फिर से चालू

कोरबा, पांच सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के बिजलीघर की सभी सात इकाइयों में इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण उत्पादन ठप होने के लगभग 24 घंटे बाद, शनिवार को तीन जनरेटिंग इकाई को फिर से चालू कर दिया गया।

एनटीपीसी कोरबा की कुल क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है, जिसमें 500 मेगावाट की चार इकाइयां और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां शामिल हैं।

एनटीपीसी के एक अधिकारी ने बताया कि डरी इलाके में मौजूद इस इकाई में बिजली की खराबी के कारण शुक्रवार शाम छह बजे के कुछ ही देर बाद सभी सात इकाइयां ठप हो गई थीं।

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी उष्मा घोष ने कहा, ‘‘कल हुए ब्लैकआउट के बाद एनटीपीसी कोरबा में तीन जनरेटिंग इकाइयां, 500 मेगावाट की दो इकाइयां और 200 मेगावाट की एक इकाई को सफलतापूर्वक फिर से चालू किया गया।’’

घोष ने कहा, ‘‘बाकी तीन जनरेटिंग इकाइयों को फिर से चालू करने का काम अभी तय सुरक्षा और संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार एक-एक करके किया जा रहा है।’’

भाषा सं संजीव शफीक

शफीक