Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

युवा कांग्रेस ने 'भड़काऊ' बयान को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत की

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली पुलिस में स्वयंभू हिंदुत्ववादी ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसने एक पॉडकास्ट में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ एवं नफरत भरी टिप्पणी की तथा महात्मा गांधी के ख़िलाफ़ अपमानजनक बातें कीं।

संगठन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, युवा कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक चिंतन गोदारा ने मंदिर मार्ग थाने के थाना प्रभारी के समक्ष यह शिकायत दी।

कांग्रेस की युवा शाखा ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय भारद्वाज ने मुसलमानों के सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार की वकालत की तथा ‘‘मुस्लिम मुक्त भारत’’ की अवधारणा का समर्थन किया।

युवा कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा दे सकती हैं और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

यह घटनाक्रम दिल्ली पुलिस द्वारा भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद सामने आया है। खुद को ‘‘सनातनी योद्धा’’ बताने वाले भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था।

उसे 23 जून को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में हिरासत में लिया गया।

भाषा हक रंजन दिलीप

दिलीप