Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

राजस्थान के अधिकारी से जुड़े लॉकर से 1.46 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद: एसीबी

जयपुर, पांच सितंबर (भाषा) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार एक वरिष्ठ अधिकारी के परिवार के सदस्यों के संयुक्त बैंक लॉकर से 1.46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अजमेर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के खिलाफ जारी जांच के तहत अजमेर एसीबी इकाई ने शुक्रवार को एक बैंक में स्थित लॉकर की तलाशी ली।

ब्यूरो ने बताया कि लॉकर से करीब 945 ग्राम सोने और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले है, जिनकी अनुमानित कीमत 1.46 करोड़ रुपये बताई गई है।

एसीबी ने चारण और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दो बैंकों में संचालित नौ बैंक खातों की भी जांच की, जिनमें कुल 64.2 लाख रुपये की राशि मिली।

ब्यूरो ने बताया कि आभूषणों और बैंक खातों में जमा राशि से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। साथ ही इनके स्रोत, स्वामित्व और ज्ञात आय के स्रोतों से इनके संबंधों की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया शफीक जोहेब

जोहेब