Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

भारत ने महिला एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

दुबई, पांच सितंबर (भाषा) भारत ने शनिवार को यहां महिला एशिया कप टी20 के मुकाबले में पाकिस्तान को 68 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेटने के बाद भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने 150वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करते हुए नाबाद 18 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने भी 12 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने तीन विकेट चटकाए।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता