Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 30.90 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) अभिनेता अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी समेत कई कलाकारों वाली फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म 'मिर्जापुर' के दुनिया की पहली फिल्म है जो बड़े पर्दे पर आई है।

व्यापार पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है।

फिल्म में मिर्जापुर की अराजक दुनिया को फिर से दिखाया गया है, जहां गोलियों, विश्वासघात और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी रहती है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन